फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kalash yatra

Jammu News: गणेश चतुर्थी पर निकाली जाएगी कलश यात्रा

विज्ञापन
kalash yatra
गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर बैठक करते श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के सदस्य
जम्मू। दस दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए शुक्रवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट की विशेष बैठक हुई। समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूरे परिसर को सुंदर ढंग से सजाने केे बाद 19 सितंबर को दोपहर दो बजे प्रधान पुजारी और अन्य भक्तों द्वारा मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इससे पहले दोपहर 12ः30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। महाआरती 27 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे और शाम 7ः15 बजे होगी। 28 सितंबर को धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश जी की मूर्ति को जुलूस के साथ अखनूर के जिया पोता घाट पर चिनाब नदी पर विसर्जित किया जाएगा। यहां एससी रेखी, पृथ्वी राज वैद, रमेश ठाकुर, वीके अबरोल, प्रशांत शर्मा, कपिल स्लाथिया, सुमेश डमराल, वेद वर्मा, किरण राजपूत, कृष्ण पी गुप्ता, संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed