फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kalaripayyattu championship

Jammu News: 24 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य जीते

विज्ञापन
kalaripayyattu championship
पदक विजेता खिलाड़ी व अन्य
- इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भगवती नगर में जारी तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर यूटी कलारीपयट्टू चैंपियनशिप का दूसरा दिन
विज्ञापन

जम्मू। इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भगवती नगर में जारी तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर यूटी कलारीपयट्टू चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न इवेंट्स में 100 मुकाबले करवाए गए। इनमें अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-18 आयु वर्ग में काइपोरू, चुवडिकल और हाई किक में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 24 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 16 ने रजत और 17 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेताओं में विहान गुप्ता, विनायक गुप्ता, तरूण गुप्ता, मेधावी लखनपाल, तेजश्री सिंह, अरण्य महाजन, हार्दिक, मुजम्मिल हामिद, वाहिद अहमद भट, लक्ष ठाकुर, जफर, ओमकन खजिर, हाजिम निसार, अब्दुल मुकीत, महक पंडिता, रिधिमा, सफिया लतीफ, अरन्या महाजन, दारफ्शा, सीरल इकबाल, संतुष्टि, तंजिया अयूब, समरीना और आर्या किटरू शामिल हैं। विराज महाजन, द्रोण दुष्यन्त कोहली, बिलाल बशीर, शनाया शर्मा, काव्या सिंह, सुमैया, आशुतोष, साबिर, डार अबान, अमानत आशिक, कृषिव, वाजिल मकबूल, अदीब चौधरी, यशस्वी भगत, करुणा और दिव्यांशी ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक विजेताओं में विहान महाजन, सुहैल अहमद, ऋत्विक चौधरी, सर्वज्ञ गुप्ता, मोहम्मद जहीन, जावेद अहमद, आरव बाली, नूरैन फातिमा, नशाल, आपूर्ति सैनी, आध्या गुप्ता, निर्मित कौल, शिवाक्षी पुरी, शीन, स्तुति, नव्या और तेजश्री सिंह शामिल हैं। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जम्मू, राजौरी, कठुआ, सांबा, रियासी, श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, कुलगाम, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, बारामूला सहित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में राज्य कर अधिकारी अनीसा नबी मुख्य अतिथि और हॉकी जेएंडके के अध्यक्ष व जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता का आयोजन कलारीपयट्टू एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के महासचिव दानिश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिला जम्मू कलारीपयट्टू एसोसिएशन के सचिव हर्षवर्द्धन रैना की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed