{"_id":"6918e7564f98f05727022bae","slug":"jyodian-news-border-action-committee-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101287-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बॉर्डर एक्शन कमेटी ने किसानों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बॉर्डर एक्शन कमेटी ने किसानों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं
Sun, 16 Nov 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेफोटो देवेंद्र सिंह अध्यक्ष बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़
ज्यौड़ियां। बॉर्डर एक्शन कमेटी ने शनिवार को खौड़ क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक कर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को कई तरह की समस्याओं से अवगत करवाया।
किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों की बिजाई लेट हो रही है। सरकार को चाहिए की हम किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर पलांवाला के किसान गुलबदन सिंह भाऊ, प्रभात सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की उपजाऊ भूमि कारगिल युद्ध के दौरान डिफेंस मजबूत करने के लिए सेना ने अधिग्रहण की थी उस समय हम किसानों को आश्वासन दिया गया था कि जब तक भूमि सेना के अधीन रहेगी उस का मुआवजा दिया जाएगा। बैठक में किसान नवीन सिंह और तरसेम ने बताया कि सिंचाई विभाग की तरफ से क्षेत्र के नहरों की सफाई भी ढंग से नहीं की जाती है।
देवेंद्र सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि खाद नहीं मिलने सहित जिन किसानों की जमीन पिछले कई वर्षों से सेना, पीएचई, सिंचाई बाढ़ नियंत्रण और स्कूल जैसे विभिन्न विभागों की ओर से अधिग्रहित की गई है। मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर जल्द कमेटी डीसी जम्मू से भेंट करेगी। संवाद