{"_id":"65e0ef235db661247a0b84bc","slug":"jus-directorate-of-distance-and-online-education-will-celebrate-its-foundation-day-on-3rd-jammu-news-c-10-jam1008-312964-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय 3 को मनाएगा स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय 3 को मनाएगा स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय(जेयू) का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा निदेशालय 3 मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। पहले इसे डिस्टेंशन एजुकेशन निदेशालय के नाम से जाना जाता था। बता दें कि निदेशालय उच्च शिक्षा का खर्च वहन नहीं करने वाले छात्रों के लिए एक प्लेटफार्म है। प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में लगभग 10,000 छात्रों के नामांकन के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रम प्रदान करता है। निदेशालय ने स्नातक स्तर पर दूरस्थ शिक्षार्थियों को प्रभावी शैक्षणिक, प्रशासनिक और सूचना सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए राजोरी, कठुआ, उधमपुर, भद्रवाह, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ के सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षार्थी सहायता केंद्रों का एक नेटवर्क भी स्थापित किया है।
लगभग 50 वर्षों में निदेशालय ने लाखों छात्रों को विभिन्न डिग्री प्राप्त करने के लिए स्थान प्रदान किया है। देश के सबसे पुराने दूरस्थ शिक्षा संस्थानों में से जम्मू का निदेशालय भी है। बुनियादी ढांचे को लगातार अद्यतन करते हुए और शैक्षिक प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हुए यह छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए परेशानी मुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। निदेशालय के पास अधिकांश विषयों में फैकल्टी मेंबर हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से दो विषयों अंग्रेजी और वाणिज्य में ऑनलाइन एमए कार्यक्रमों की पेशकश शुरू की है। निदेशालय आगामी शैक्षणिक सत्रों में और अधिक ऑनलाइन कार्यक्रम पेश करने की योजना बना रहा है। ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से वितरित कार्यक्रम और पाठ्यक्रम पारंपरिक मोड के समान गुणवत्ता मानकों को बनाए रखेंगे। 3 मार्च को होने वाले आयोजन में एचआरडीसी के निदेशक प्रोफेसर आर सी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में लेक्चर देंगे।