{"_id":"574e76ee4f1c1b0e76109d89","slug":"juma-mubarak-has-become-juma-pathrav-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने 'जुमे मुबारक' को 'जुमे पत्थर' बना दिया: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने 'जुमे मुबारक' को 'जुमे पत्थर' बना दिया: महबूबा मुफ्ती
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा ने कहा कि पहले लोगों को जुमे का इंतजार रहता था। अब इसे जुमे पत्थर बनाकर रख दिया गया। मस्जिदों से पत्थरबाजी होती है। लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाने से कतराने लगे हैं कि पता नहीं कहां से पत्थर आए और वे इसका निशाना बन जाएं।
विज्ञापन
कहा कि लोग उन्हें एंटी कश्मीरी कहते हैं। कश्मीरियत तो आपस में मिलकर रहने की बात करता है और यही इस्लाम भी है। हम मुस्लिम बहुल राज्य है। आपस में मिल जुलकर रहें तो पूरे विश्व को इस्लाम का संदेश भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कुर्सी पर चिपककर बैठने का शौक नहीं है। भाई बहन ने पिता की बात याद दिलाई तो वह इस कुर्सी पर हैं। अब जब तक यहां हैं तो एजेंडा आफ एलायंस के साथ इंसाफ करेंगी। उनकी जिंदगी का एजेंडा पिता को खुश रखना है। पिता उन्हें डाक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन नहीं बन पाईं। चुनाव भी उन्होंने पिता को खुश करने की खातिर लड़े।
विज्ञापन