{"_id":"5e3c14e88ebc3ee5ba7df42d","slug":"judicial-remand-of-former-jk-police-dsp-davinder-singh-extended-for-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : 15 दिन बढ़ाई गई निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह की न्यायिक रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : 15 दिन बढ़ाई गई निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह की न्यायिक रिमांड
Thu, 06 Feb 2020 07:00 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी देविंदर सिंह और चार अन्य को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों को बुलेटप्रूफ वाहन में गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने आरोपियों के लिए 15 दिन की न्यायिक रिमांड मांगी थी। जज सुभाष गुप्ता ने एनआईए की अर्जी पर इसे मंजूरी दी।
विज्ञापन
बता दें कि 13 जनवरी को डीएसपी देविंदर सिंह, आतंकी नवीद बाबा और रफी अहमद कुलगाम में पकड़े गए थे। इनके साथ जुड़े दो अन्य ओजी वर्कर इरफान सफी मीर और सईद इरफान अहमद को दबोचा गया। इनके पकड़े जाने के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली एनआईए के एसपी अरविंद दिग्विजय ने आरोपियों को दिल्ली ले जाने के लिए 30 दिन की न्यायिक हिरासत की अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड को मंजूरी दी। जज ने आरोपियों के खिलाफ पेश की गई केस डिटेल पढ़ने के बाद यह मंजूरी दी। जज ने महसूस किया कि तथ्यों और केस के हालात को देखकर यह साफ है कि यह मामला बहुत गंभीर है। आरोपियों से अभी पूछताछ होनी चाहिए। पूछताछ होना जरूरी है, क्योंकि काफी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। एनआईए की अर्जी जायज है।
विज्ञापन
हीरानगर रहेगा देविंदर सिंह
एनआईए ने कोर्ट में यह भी अर्जी की थी कि आरोपी देविंदर को हीरानगर की उप जेल में रखा जाए। जबकि नवीद बाबा, इरफान शफी मीर, रफी अहमद राथर और सईद इरफान अहमद को जम्मू की कोट भलवाल जेल में रखा जाए। इस अर्जी को भी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। डीएसपी देविंदर सिंह को अलग जेल में रखा गया है। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद फिर से इन लोगों को कोर्ट में पेश किया गया।
मीडिया से छुपाकर ले जाया गया
डीएसपी और आतंकियों को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसके पहले ही कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा लग चुका था। मीडिया से छुपाने के लिए इन सबको किसी अन्य दूसरी जगह से कोर्ट ले जाया गया।