{"_id":"647cf1966adf3f0fb80d1538","slug":"ju-library-timing-jammu-news-c-10-jam1006-132625-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब रात 12 बजे तक पुस्तकालय में पढ़ाई कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब रात 12 बजे तक पुस्तकालय में पढ़ाई कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के धनवंतरी पुस्तकालय में अब रात 12 बजे तक छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार पुस्तकालय प्रभारी की ओर से पुस्तकालय खुला रखने का समय बढ़ाया गया है।
पहले पुस्तकालय रात नौ बजे तक खुला रहता था लेकिन छात्रों की मांग के बाद प्रशासन ने समय बढ़ाया है। छात्रों ने रात भर पुस्तकालय खुला रखने के लिए कई बार प्रदर्शन किए। प्रशासन को भी ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना था कि वे दिन भर कक्षाओं में होते हैं। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने का समय नहीं मिलता। वे रात को पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन की ओर से इन्कार कर दिया गया था। मांग बढ़ने पर छात्रों को राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार पुस्तकालय प्रभारी भी बदल दिया गया है। पहले गृह विज्ञान विभाग की प्रो. नीरू शर्मा पुस्तकालय प्रभारी थीं लेकिन कुछ दिन डॉ. बिक्रम साही को प्रभारी बनाया गया है। इस बार बाहरी अभ्यर्थियों के लिए पुस्तकालय की ओर से करीब 200 सीटें रखी गई हैं।