फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   joint operation of the Army and Jammu and Kashmir Police has been successful, ten kg RDX recovered

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली, 14 किलो आरडीएक्स बरामद

Tue, 01 Oct 2019 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मेनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मेनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
joint operation of the Army and Jammu and Kashmir Police has been successful, ten kg RDX recovered
सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली - फोटो : Amar Ujala

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को एक बस से करीब 14 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। यह आरडीएक्स जम्मू के बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


सुबह पांच बजे बिलावर से बस चली। इस दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति बस चालक के पास आया। थोड़ी देर तक बस चालक से बात करने के बाद दोनों ने उस बैग को बस कंडेक्टर को सौंप दिया। कंडेक्टर ने उक्त बैग को बस की सीट के नीचे रख दिया।
विज्ञापन


सेना ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बस का पीछा किया, जिसे जम्मू स्थित मॉडल एकेडमी के पास सेना से पकड़ा। बताया जा रहा है कि बरामद किया गया आरडीएक्स 14 किलो है। पुलिस ने बस चालक, कंडेक्टर समेत बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही संयुक्त टीम के कुछ सदस्य सामान्य यात्री की तरह बस में बैठ गए

बस के बारे में अहम बातें

  • बस नंबरः जेके02 एयू7167
  • बस मालिकः सुभाष
  • बस चालक- कुलदीप
  • बस कंडेक्टरः मोहिंदर

इस तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने चलाया ऑपरेशन

  • मामले की जानकारी मिलते ही संयुक्त टीम के कुछ सदस्य सामान्य यात्री की तरह बस में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन की भनक नहीं लगने दी।
  • संयुक्त टीम का मुख्य उद्देश्य इस वारदात को अंजाम देने वाले को रंगे हांथों पकड़ना था।
  • बस जम्मू पहुंची तो काफी देर तक टीम ने बैग को लेने आने वाले व्यक्ति का इंतजार किया।
  • इसके बाद टीम ने बस, बस चालक को गिरफ्त में लिया।
  • सूत्रों के मुताबिक इस बरामदगी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।

उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला

उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला है। कुछ माह पहले मांडली के एक गांव में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को लाहड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया था।

बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक एक अन्य मामले में भी हथियारों की खेप बरामद की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर से विस्फोटक बरामद किया गया है, उससे कुछ ही दूर दशक भर पहले आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed