फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Join hands campaign of Congress in Jammu Kashmir from 28

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 28 से, राहुल की चिट्ठी में घर-घर तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

Sat, 18 Feb 2023 02:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 02:00 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के एआईसीसी पर्यवेक्षक भरत सिंह सोलंकी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि पार्टी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
Join hands campaign of Congress in Jammu Kashmir from 28
जम्मू में बैठक करते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में अब 28 फरवरी से कांग्रेस अपना हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। इसमें राहुल गांधी के संदेश को चिट्ठी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के हर घर के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों को 26 मार्च, 2023 तक कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के एआईसीसी पर्यवेक्षक भरत सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ती रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा में लोगों के मिले स्नेह के बाद कांग्रेस ने देश व्यापी स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है और यह सभी का दिल जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत पार्टी नेता व कार्यकर्ता राहुल गांधी की लिखी गई चिट्ठी को घर-घर तक पहुंचाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

वानी ने कहा कि यह कठिन कार्य है, लेकिन लोगों के सहयोग से इसे पूरा किया जाएगा। यह अभियान कई राज्यों में पहले ही शुरू किया जा चुका है। लेकिन सर्दी के कारण इसे जम्मू-कश्मीर में शुरू नहीं किया जा सका था।

मार्च में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता यूटी की सभी पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों में निराशा बढ़ी है।


कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा ने उन लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, जिन्होंने उन्हें सत्ता में पहुंचाया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि शुक्रवार से कार्यकर्ताओं ने अनाधिकारिक तौर पर इस अभियान को शुरू कर दिया है। इस मौके पर मूला राम, योगेश साहनी, मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed