फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   job placement in mandi pravate jobs jobs in himachal.

नौकरी चाहिए तो आईटीआई मंडी चले आइए

Tue, 14 Jul 2015 11:26 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
job placement in mandi pravate jobs jobs in himachal.

हिमाचल के बेरोजगार प्रशिक्षित युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। आईटीआई मंडी में 14 जुलाई को देश की एक नामी कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें प्रदेश के किसी भी जिले से पात्र उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। कंपनी टर्नर ट्रेड के अनलिमिटेड पदों पर भर्ती करेगी। कैंपस इंटरव्यू में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।

विज्ञापन


देश का मशहूर माइक्रो टर्नर ग्रुप नालागढ़ प्लांट के लिए 14 जुलाई को आईटीआई मंडी में टर्नर ट्रेड के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगा। इसमें आईटीआई पासआउट सहित जुलाई 2015 में पास होने वाले उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

फ्रेशर उम्मीदवारों को दी जाएगी प्राथमिकता

job placement in mandi pravate jobs jobs in himachal.

कैंपस इंटरव्यू में फ्रेशर उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 14 जुलाई को सुबह दस बजे उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 20 मिनट की लिखित छंटनी परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के कंपनी प्रबंधन की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे।

कंपनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह आठ हजार रुपये वेतन, ओवरटाइम और सस्ती दरों पर भोजन एवं रहने की सुविधा देगी। कंपनी विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कंपोनेट बनाती है। इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी एवं समूह अनुदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कंपनी सिर्फ टर्नर ट्रेड के लिए भर्ती करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed