{"_id":"668ddd50491f34f3050ec968","slug":"jmc-not-formed-committee-for-joint-development-works-jammu-news-c-10-jmu1045-397222-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: न कमेटी बनी<bha>;<\/bha> न विभागों में समन्वय, जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: न कमेटी बनी<bha>;</bha> न विभागों में समन्वय, जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी
विज्ञापन
-विशेष खबर का लोगो लगाएं
- 4.57 करोड़ रुपये का हो चुका नुकसान, जैन बाजार में तीन बार फुटपाथ बना और टूटा, बार-बार की जा रही सड़कों व रास्तों की खोदाई
- वेयरहाउस में सड़क बनी तो पानी की पाइपें बिछाने के लिए जल शक्ति विभाग ने उसे खोद डाला, अब तक नहीं बिछा तारकोल
सतीश वालिया
जम्मू। शहर में अलग-अलग सरकारी विभाग एक साथ विकास कार्य शुरू नहीं करवा पा रहे हैं जिससे जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं, एक काम खत्म होने के बाद दूसरा शुरू होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बीते वर्ष अलग-अलग विभागों की कमेटी बनाने और एक साथ विकास कार्य शुरू करने का फैसला नगर निगम के जनरल हाउस में लिया गया था, मगर आज तक कमेटी ही नहीं बन पाई। अब हो यह रहा है कि एक विभाग का काम खत्म होता है तो दूसरा उसी जगह पर कार्य शुरू कर देता है। इससे एक तरफ लोग परेशान हैं तो वहीं धनराशि भी बर्बाद हो रही है। अगर कमेटी बन जाती तो एक साथ सभी कामों के लिए टेंडर लगने थे और सभी कार्य एक साथ शुरू होने थे। इससे धनराशि का भी सदुपयोग होता। वर्ष 2023 की बात करें तो बार-बार विकास कार्य शुरू होने के कारण 4.57 करोड़ रुपये बर्बाद हुए। जैसे एक सड़क निगम ने बनवाई और जल शक्ति विभाग ने पाइपें बिछाने का काम शुरू कर दिया और नई बनी सड़क को खोद डाला।
भरपाई के नाम पर 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान
वर्ष 2023 में 190 करोड़ रुपये के विकास कार्य नगर निगम की ओर से करवाए गए। इसमें नाले, नालियां, सड़कें और अन्य कार्य शामिल हैं। एक के बाद एक काम शुरू होने के कारण कुछ मार्ग बार-बार उखाड़े गए। जल शक्ति विभाग को 6.15 करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए स्वीकृत हुए। इसमें अभी तक 5.13 करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि इसमें एक करोड़ सात लाख रुपये नगर निगम को रास्ते और सड़कें तोड़ने के एवज में अदा किए गए। सीवरेज लाइन को लेकर अर्बन इंजीनियरिंग एंड एनवायर्नमेंट डिपार्टमेंट (यूईईडी) 22 लाख रुपये का काम करवा चुका है। इसमें सड़कें और अन्य विकास कार्य प्रभावित होने पर इसकी भरपाई के नाम पर 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान लोक निर्माण विभाग को किया गया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी रोड पर दूसरी बार बन रहा फुटपाथ
अब हालात यह हैं कि यूनिवर्सिटी रोड पर दूसरी बार फुटपाथ बनाने पर काम चल रहा है। ये काम स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से हो रहा है। रास्ते में टाइलें बिछाई जा रही हैं। पुराने शहर जैन बाजार में पहले फुटपाथ को तीन बार बनाने और तोड़ने पर पैसे खर्च हो चुके हैं। इसी तरह वेयरहाउस में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया। अभी तक यहां तारकोल नहीं बिछ पाया।
पूर्व पार्षद बोले, विभागों में तालमेल होगा तो मरम्मत का पैसा बचेगा
पूर्व पार्षद द्वारका चौधरी ने कहा कि वार्ड नंबर 46 में एक काम खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। अभी तक विभागों में समन्वय नहीं बन पाया है। पूर्व पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि वार्ड नंबर 28 में भी ऐसा ही हाल है। विकास कार्य एक साथ होने चाहिए। इससे विभागों का मरम्मत का पैसा बचेगा। एक विभाग सड़क बनाता है तो दूसरा तोड़ देता है। फिर से रास्ता बनता है तो तीसरा विभाग आकर काम आरंभ कर देता है। पूर्व पार्षद शौकत अली ने कहा कि विभागों को आपसी तालमेल रखना चाहिए।
कोट....
पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए काम हुआ है। सड़क पर उखड़े तारकोल की भरपाई के लिए लोक निर्माण विभाग को राशि दी गई है। सरकारी आदेशों के हिसाब से काम हो रहे हैं।
-विजय मन्हास, एक्सईएन, यूईईडी
काम के दौरान धनराशि की बचत हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। अन्य विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। पहले काम करवाने के लिए पैसे की काफी बर्बादी हुई है।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
कोट..
एक साथ विकास कार्य करवाने को लेकर समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। कुछ जगहों से शिकायतें आ रही हैं। एक के बाद एक काम शुरू होने से लोगों को परेशानी होती है। एक साथ काम शुरू करने के लिए कोशिश की जा रही है।
- राजेश अबरोल, जीएम, स्मार्ट सिटी