{"_id":"696ab176e6be8dd6d007c805","slug":"jkssb-news-jammu-news-c-10-jmu1052-813572-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फरवरी और मार्च में होंगी विभिन्न विभागों की लिखित परीक्षाएं
जम्मू। जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का अग्रिम और संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार फरवरी और मार्च के दौरान विभिन्न विभागों के पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
आठ फरवरी को वेबसाइट संचालक पद की परीक्षा होगी। कनिष्ठ सहायक पद के लिए परीक्षा 22 फरवरी को प्रस्तावित है। गृह विभाग के अंतर्गत सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों की परीक्षाएं 18 फरवरी और 25 फरवरी को अलग-अलग पालियों में होंगी। प्रयोगशाला परिचारक की परीक्षा एक मार्च को कराई जाएगी। इसी तरह वन्य जीव रक्षक की परीक्षा 8, वन सुरक्षा बल निरीक्षक की परीक्षा 15 और वन सुरक्षा बल रक्षक की परीक्षा 29 मार्च को प्रस्तावित है।
कनिष्ठ सहायक के 343 पद विभिन्न विभागों में भरे जाने हैं। ये पद जम्मू और कश्मीर संभाग सहित पूरे केंद्र शासित क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में हैं। वन विभाग से जुड़े वन्य जीव रक्षक, वन सुरक्षा बल निरीक्षक और रक्षक के 260 पद हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम संभावित है और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर रखें।