फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKLF chief Yasin Malik opposes land for Kashmiri Pandit colony in srinagar

RSS के एजेंडे पर काम कर रही मुफ्ती सरकार: यासिन

Thu, 09 Apr 2015 11:26 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
JKLF chief Yasin Malik opposes land for Kashmiri Pandit colony in srinagar

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद घाटी में आरएसएस का एजेंडा लागू करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन


विस्थापितों के लिए अलग कालोनियां बनाने के विरोध में जेकेएलएफ ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लाल चौक में शांतिपूर्वक धरना के अलावा शनिवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


श्रीनगर में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जेकेएलएफ अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग कालोनियां स्थापित करना एक साजिश है, मजहब के नाम पर नफरत पैदा करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर पंडित अपने घरों में लौटते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन अलग सेटेलाइट टाउन नहीं बनने देंगे।

पंडितों का यहूदीकरण के गंभीर खतरे: उमर

JKLF chief Yasin Malik opposes land for Kashmiri Pandit colony in srinagar

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों के यहूदीकरण के गंभीर खतरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पंडितों के लिए अलग टाउनशिप के प्रस्ताव का कोई समर्थन नहीं कर सकता।

अलग कैंपस में उन्हें बसाने के खतरे कायम रहेंगे। उमर ने श्रृखंलाबद्ध ट्वीट कर कहा कि कोई सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति पंडितों की घाटी वापसी का विरोध नहीं करेगा लेकिन कोई कश्मीरी अलग टाउनशिप का समर्थन भी नहीं करेगा।

उमर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पंडित भी इस तरह से वापसी के पक्ष में होंगे। नेकां कश्मीरियत और साझा संस्कृति के आलोक में पंडितों की वापसी के प्रयास में सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed