{"_id":"6966b0e61a22d966ac03c2de","slug":"jkca-election-jammu-news-c-10-jmu1052-810912-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अधिकृत क्लबों के प्रतिनिधियों की सूची जारी, 16 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अधिकृत क्लबों के प्रतिनिधियों की सूची जारी, 16 को मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आठ साल के अरसे के बाद जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 16 को जीजीएम साइंस काॅलेज में होने जा रहे हैं। इसके लिए अधिकृत क्लबों के प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। 23 सदस्य मतदान कर सकेंगे। दो क्लबों को पहले ही बाहर कर दिया गया है। बुधवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
अमर सिंह क्लब श्रीनगर से तुसीफ मुस्तफा हाकनी, अमेचर क्रिकेट क्लब उधमपुर से चंद्र मोहन शर्मा, बारामुला क्रिकेट क्लब से हिलाल अहमद जारगर, फ्रेंडस क्रिकेट क्लब जम्मू के रोहित मल्होत्रा, श्रीनगर से सुशील पंजनू, इंटरनेशनल क्रिकेट क्लब जम्मू से सुमेश, जम्मू क्रिकेट क्लब से विवेक खजुरिया, कश्मीर जिमखाना क्रिकेट क्लब श्रीनगर से इकबाल अहमद शाह, केसी क्रिकेट क्लब जम्मू से अंकुश अबरोल, माडन क्रिकेट क्लब जम्मू से अनिल शर्मा, मुस्लिम क्रिकेट क्लब सोपोर से जावेद अहमद, नेशनल क्रिकेट क्लब से शरत चंद्र मंगोत्रा,, पटेल क्रिकेट क्लब जम्मू से वीरेंद्र, रैनावारी क्रिकेट क्लब श्रीनगर से कृति धर, संगम क्रिकेट क्लब जम्मू से तिलक सिंह, संगम क्रिकेट क्लब श्रीनगर से वजाहद मजीद, शास्त्री क्रिकेट क्लब जम्मू से देस राज, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब उधमपुर से राजन सिंह और व्हाइट क्रिकेट क्लब श्रीनगर से राकेश कौल मतदान कर सकेंगे।
ये हैं मैदान में
सोपोर के मुस्लिम क्रिकेट क्लब के सदस्य जावेद अहमद अध्यक्ष, जम्मू क्रिकेट क्लब के विवेक खजूरिया महासचिव, उधमपुर के यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के राजन सिंह कोषाध्यक्ष, श्रीनगर के संगम क्रिकेट क्लब के बजाहद माजिद संयुक्त सचिव और जम्मू के शास्त्री क्रिकेट क्लब के देश रतन दुबे उपप्रधान पद के लिए मैदान में है।
विज्ञापन
इनके आवेदन हुए रद्द
यूथ क्रिकेट क्लब भद्रवाह, उपसमिति सदस्य सुनील सेठी, कश्मीर क्रिकेट क्लब का नामांकन खारिज हुआ है।