फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKBOSE 12th Result 2024 Out Check Jammu Kashmir High School Board Result Marksheet Toppers List jkbose.nic.in

JKBOSE 12th Result Out : जम्मू कश्मीर बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, बिना किसी देरी के ऐसे करें चेक

Thu, 06 Jun 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

JKBOSE Class 12th Result 2024 : जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
JKBOSE 12th Result 2024 Out Check Jammu Kashmir High School Board Result Marksheet Toppers List jkbose.nic.in
फाइल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

JKBOSE Class 12th Result 2024 : जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिन भी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (jkbose.nic.in.) पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अपने नाम का उपयोग करके अपने जेकेबीओएसई परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार 74 फीसदी रहा परिणाम

जम्मू-कश्मीर के हार्ड और साफ्ट जोन के 93,340 विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी। इनमें 69,385 विद्यार्थी पास हो गए हैं। इस बार 74 फीसदी परिणाम रहा। 77 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 72 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
  • इस बार लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 72% 
  • इस बार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 77% 
  • इस बार का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 75%

25 हजार 435 विद्यार्थियों को मिली डिस्टिंक्शन

इस बार 25,435 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। वहीं, 33 हजार 437 फर्स्ट डिविजन के साथ, 10 हजार 318 सेकेंड डिविजन के साथ और 195 विद्यार्थियों को थर्ड डिविजन मिली है। 22 हजार 921 विद्यार्थी रिअपीयर होना पड़ेगा और 1034 फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सामान कैलेंडर लागू होने के बाद एक साथ बोर्ड परिणाम जारी होता है। साफ्ट जोन के स्कूलों की परीक्षा 28 मार्च को पूरी हुई थी। इन स्कूल के विद्यार्थी दो महीने से भी ज्यादा समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं, हार्ड जोन में आने वाले स्कूलों की परीक्षा 11 मई को पूरी हुई थी। 

पिछले साल 12वीं में कैसा रहा था प्रदर्शन

2023 में 12वीं कक्षा का परिणाम 9 जून को जारी हुआ था। इसमें 65 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, जिसमें 68 फीसदी छात्राएं जबकि 61 फीसदी छात्र सफल हुए थे। कश्मीर संभाग से जम्मू पिछड़ गया था। 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

पिछले साल के जेकेबीओएसई 12वीं के नतीजों के अनुसार, कुल 1,27,636 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 82,441 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। 68% लड़कियों ने पास प्रतिशत हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया और लड़कों का पास प्रतिशत 61% रहा।

पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत - 65%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 61% 
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 68% 

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे जेकेबीओएसई परिणाम

छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। एसएमएस सुविधा के माध्यम से परिणाम देखने का तरीका यहां बताया गया है।
जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 के लिए - JKBOSE12ROLLNO> दर्ज करें। 567675 पर एक टेक्स्ट संदेश भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed