फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: The Road bags first prize in Dil Maange More Short Film Festival

जम्मू कश्मीर: दिल मांगे मोर शॉर्ट फिल्म महोत्सव में द रोड को पहला, हेरथ को दूसरा-आफ्टर पुलवामा को तीसरा स्थान

Sat, 17 Dec 2022 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 01:43 AM IST
सार

पहले विजेता कठुआ जिले के ओमपाल संब्याल को एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र जबकि दूसरे स्थान पर रही फिल्म के लिए जम्मू के शेखर को 75 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र और तीसरे स्थान पर रहे जम्मू के फिल्म निर्माता को 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

विज्ञापन
JK: The Road bags first prize in Dil Maange More Short Film Festival
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में सड़कों से बदलती जिंदगी पर बनी शार्ट फिल्म द रोड को पहला पुरस्कार मिला है। सेना और इनोवेशन्स इंडिया की ओर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए आयोजित महोत्सव में 100 से ज़्यादा फिल्मों में हेरथ को दूसरा और आफ्टर पुलवामा को तीसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन


पहले विजेता कठुआ जिले के ओमपाल संब्याल को एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र जबकि दूसरे स्थान पर रही फिल्म के लिए जम्मू के शेखर को 75 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र और तीसरे स्थान पर रहे जम्मू के फिल्म निर्माता को 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


विजेताओं को बॉलीवुड के नामी निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इन फिल्मो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया जाएगा। 

फिल्म महोत्सव के क्यूरेटर कैप्टन राहुल बाली ने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख से 100 से ज़्यादा फिल्में आई थीं। 20 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद टॉप 5 फिल्में चुनी गईं जिन्हें बड़े मंच पर दिखाया जाएगा। पहली तीन सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed