फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Terrorists Attack Second day of encounter between security forces and terrorists in Akhnoor update news

JK में दहशतगर्दों का अंत: अखनूर मुठभेड़ में सभी तीन आतंकी ढेर, एक दिन पहले सेना पर किया था हमला

Tue, 29 Oct 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

विज्ञापन
JK Terrorists Attack Second day of encounter between security forces and terrorists in Akhnoor update news
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार मुठभेड़ का दूसरा दिन है। सुरक्षा बलों ने सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं एसपी जम्मू ने बताया कि तीनों आंतकी ढेर हो चुके हैं और तीनों आंतकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। किसी भी तरह का आज कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना स्थल से काफी मात्रा में असला बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अपना अंतिम हमला किया।
विज्ञापन


आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और जोगवान गांव में असन मंदिर के पास वन क्षेत्र में छिपे थे। उनके तीसरे सहयोगी को मार गिराने के प्रयास जारी हैं। सोमवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चल रहे काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। तीन आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और एनएसजी कमांडो ने अभियान शुरू होने के बाद शाम तक ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला किया, जिसके बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे आतंकवादी के मारे जाने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक दो धमाके हुए और उसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए तीसरे आतंकवादी के साथ भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की मौत हो गई। पहली बार सेना ने अपने चार बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए लगाया है और हमले वाली जगह के आसपास घेराबंदी को मजबूत किया है। इसके अलावा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed