{"_id":"6471e719796e858f3708e57a","slug":"jk-sia-detains-one-from-surankot-interrogated-on-suspicion-of-frequent-cross-border-talks-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने सुरनकोट से एक को हिरासत में लिया, लगातार सीमापार बात किए जाने के शक में की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने सुरनकोट से एक को हिरासत में लिया, लगातार सीमापार बात किए जाने के शक में की गई पूछताछ
Sat, 27 May 2023 04:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 04:49 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार जम्मू से एसआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव हाड़ी में मनवर हुसैन के घर पहुंची। मनवर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जहां उससे करीब दो घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुंछ के सुरनकोट तहसील में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने दूरदराज के गांव हाड़ी में एक घर में छापा मारकर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि दो घंटे की पूछताछ और मोबाइल जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एसआईए ने उस व्यक्ति के नाम के सिमकार्ड से नियंत्रण रेखा पार कई बार बात किए जाने के मामले को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार जम्मू से एसआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव हाड़ी में मनवर हुसैन के घर पहुंची।
विज्ञापन
मनवर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जहां उससे करीब दो घंटे पूछताछ की। गौरतलब है कि पुंछ जिले के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही विभिन्न जांच एजेंसियां एनआईए, एसआईए जिले में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान संदिग्धों के मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि की भी जांच की गई। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में जिले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई में बढ़ोतरी होगी। जिले में आतंकवाद के दौर में आतंकियों के सहयोगी रहे, पूर्व आतंकियों, आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों एवं उनके रिश्तेदारों पर जांच एजेंसियों की कड़ी नजर है।