फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk set paper

जेके सेट : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23957 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जम्मू संभाग में 27 केंद्र

विज्ञापन
jk set paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जेके सेट की परीक्षा एक अक्तूबर को प्रदेश समेत लद्दाख में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 23957 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग से विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

परीक्षा के कोऑर्डीनेटर प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 19000 के करीब अभ्यर्थी अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। अगर अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या आती है तो वे कार्यालय के संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा। प्रो. पंकज के अनुसार 39 विषयों की परीक्षा ली जानी है। 38 अन्य विषयों के साथ पहली बार पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन विषय की परीक्षा भी ली जाएगी। अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जम्मू संभाग में 27, कश्मीर में 26 और लद्दाख में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि जिला डोडा के भद्रवाह में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन भद्रवाह कैंपस और राजकीय डिग्री पीजी कॉलेज भद्रवाह में होंगे। इससे चिनाब वैली के अभ्यर्थियों को अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed