{"_id":"5d57af5c8ebc3e89b805eaa8","slug":"jk-principal-secretary-said-we-are-looking-forward-to-opening-of-schools-with-primary-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, ग्रामीण क्षेत्रों से मिली ऐसी रिपोर्ट- मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, ग्रामीण क्षेत्रों से मिली ऐसी रिपोर्ट- मुख्य सचिव
Sat, 17 Aug 2019 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
रोहित कंसल (फाइल फोटो)
जम्मू -कश्मीर के मुख्य सचिव (योजना आयोग) रोहित कंसल ने कहा कि अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सार्वजनिक परिवहन शुरू कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से सामान्य आवाजाही की उत्साहजनक रिपोर्ट मिल रही है। कहा कि हम आशा कर रहे हैं कि प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही स्कूलों को भी शीघ्र ही खोला जाएगा। जैसा कि शुक्रवार को बताया गया था कि सोमवार से सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उनहोंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कल शाम तक, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, कश्मीर घाटी में सभी टेलीफोन एक्सचेंजों को चालू किया जाएगा, मोबाइल सेवा जम्मू में पहले से ही शुरू हो चुकी है। हमने अन्य 5 जिलों में मोबाइल इंटरनेट भी खोला है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि किस्तवाड़ जिले में धारा 144 को हटाया गया है। हालांकि यह आदेश आज दिन भर ही असर में रहेगा।
Section 144 (prohibition on gathering of more than 4 people) has been relaxed in KISHTWAR for the entire day. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/GQxHPRIzew
— ANI (@ANI) August 17, 2019
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर घाटी के हालातों व अन्य प्रमुख मामलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार को कुछ निश्चित कदम उठाने की आवश्यकता थी। इस वजह से प्रतिबंध लगाए गए।
उन्होंने कहा कि हमारे पास महत्वपूर्ण विश्वसनीय इनपुट थे कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में हमले करने की योजना बना रहे हैं। परिणाम स्वरूप उठाए गए कदमों में लोगों की आवाजाही और दूरसंचार कनेक्टिविटी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। साथ ही सभाएं करने, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के प्रतिबंध शामिल थे।
कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून के प्रावधानों के अनुसार लोगों के लिए प्रतिबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंत तक घाटी में स्कूल खोले जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में आज से कामकाज शुरू हो गया है। दूरसंचार कनेक्टिविटी धीरे-धीरे शुरू की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।