फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Police-Public Fair: 21 people shine in Gulshan Maidan

जेके पुलिस-पब्लिक मेला: गुलशन मैदान में 21 लोगों की चमकी किस्मत, इनाम की कार लेकर लौटे घर

Mon, 20 Feb 2023 02:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 02:36 AM IST
सार

जम्मू के गुलशन ग्राउंड में पुलिस-पब्लिक मेले में प्रदेश के 20 जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले के ड्रॉ में कारें इनाम में निकली हैं। एक के बाद एक इनाम में 21 अलग-अलग कारों की चाबी विजेताओं को सौंपी गई।
 

विज्ञापन
JK Police-Public Fair: 21 people shine in Gulshan Maidan
जम्मू कश्मीर पुलिस पब्लिक मेले का शुभारंभ करते एलजी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलशन मैदान में रविवार को 21 लोगों की किस्मत चमक उठी। इन लोगों को पुलिस-पब्लिक मेले के ड्रॉ में कारें इनाम में निकली हैं। इनाम की घोषणा के दौरान लोगों की बेसब्री बढ़ती गई। एक के बाद एक इनाम में 21 अलग-अलग कारों की चाबी विजेताओं को सौंपी गई।

विज्ञापन


मेले में इस बार छोटे-बड़े कुल 7847 पुरस्कार वितरित किए गए हैं। इनमें 21 कारों के साथ सात स्कूटी, सात मोटरसाइकिल, सात एलईडी, सात रेफ्रिजरेटर और अन्य इनाम शामिल थे। हालांकि इससे पहले मेले में कम इनामों की घोषणा होती थी।
विज्ञापन


इस बार ज्यादा इनाम होने के साथ कूपन पहले ही बिक चुके थे। रविवार दोपहर को पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को कूपन वितरित किए गए हैं। दोपहर तीन बजे तक सभी कूपन बिक चुके थे। इसके बाद लोग इनाम निकलने का इंतजार करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कार (सियाज) विजेता

  • 17083 मेहराज बडगाम
  • 61819 निश्चल जानीपुरा
  • 18823 मोहम्मद अशरज बारामुला
  • 47927 मोहम्मद इब्राहिम पुंछ
  • 03490 अब्दुल हमीद सोपोर
  • 82093 मोहम्मद अब्बास
  • 53612 मसूम अली

वैगनार कार विजेता

  • 72925 फरोज अहमद
  • 85862 मोहम्मद मकसूद डोडा
  • 19785 नसीर अहमद कश्मीर
  • 67398 राकेश कुमार
  • 34662 सबजार अहमद शोपिया
  • 03312 मोहम्मद अफक श्रीनगर

ऑल्टो कार विजेता

  • 91225 किशन लाल जम्मू
  • 15385 प्रेम सिंह आईआरपी
  • 71237 नजीर अहमद श्रीनगर
  • 26044 अब्दुल रशीद कुपवाड़ा
  • 01359 मोहम्मद अनीफ श्रीनगर
  • 54530 किशन लाल राजोरी
  • 39238 संजय कुमार जेकेएपी 14 बटालियन

राजमा, मक्की का आटा, अनारदाना और पशमीना बनी पहली पसंद

जम्मू के गुलशन ग्राउंड में रविवार को पुलिस-पब्लिक मेले में प्रदेश के 20 जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें राजमा, मक्की का आटा, अनारदाना और अखरोट की लोगों ने जमकर खरीदारी की। भद्रवाह का राजमा, रामबन का मक्की का आटा, कश्मीर का अखरोट और पशमीना शॉल लोगों को खूब पसंद आई।



जम्मू, कठुआ और सांबा से डुग्गर खान-पान और पहनावे से भी लोग परिचित हुए। मेले में आए जम्मू के रविंद्र सिंह ने कहा कि मेले में उन्हें पारंपरिक चीजों के बारे में जानने को मिला है। खरीदारी करने आई रीनू, सोनिया व अंजलि ने कहा कि भद्रवाह के राजमा का अलग ही स्वाद है। इसके अलावा कश्मीर के सेब की भी खरीदारी हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed