{"_id":"648c0bf76ff0a6c7170a2d94","slug":"jk-lg-manoj-sinha-gifts-expensive-watch-to-student-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अंकल आपकी घड़ी बहुत अच्छी है... यह सुनते ही उपराज्यपाल ने महंगी घड़ी छात्र को गिफ्ट कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अंकल आपकी घड़ी बहुत अच्छी है... यह सुनते ही उपराज्यपाल ने महंगी घड़ी छात्र को गिफ्ट कर दी
Fri, 16 Jun 2023 12:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:51 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से परे सीखने का माहौल बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व के बीज बोता है।
विज्ञापन
श्रीनगर में छात्रों से मिलते एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की घड़ी की प्रशंसा डीपीएस श्रीनगर के कक्षा सात के एक विद्यार्थी ने की और एलजी ने बिना एक पल गंवाए बच्चे को यह महंगी घड़ी उपहार में दे दी। उन्होंने कहा कि लीजिए यह आपके लिए प्यार का टोकन है। दरअसल वीरवार को स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कक्षा सात के एक विद्यार्थी ने उनकी घड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सर, आपकी घड़ी काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन
इस पर एलजी ने बिना समय गंवाए उसे यह घड़ी दे दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से परे सीखने का माहौल बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व के बीज बोता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को युवा मन में जिज्ञासा पैदा करनी चाहिए, उनकी आंतरिक रचनात्मकता को चमकने का अवसर प्रदान करना चाहिए और उन्हें अपने व्यक्तित्व को प्राप्त करने में मदद करनी चाहिए। उनका कहना था कि शिक्षा मन को जगाती है, छात्रों में जिज्ञासा पैदा करती है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें ऐसे कौशल सीखने की जरूरत है जो उन्हें वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करें। यह शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे स्कूल परिसर को जिज्ञासा के परिसर में बदल दें, जहां रटने की बजाय रचनात्मकता पर ध्यान दिया जाता है।
जहां बच्चों की नवीनता को पुरस्कृत किया जाता है, न कि केवल शीर्ष अंकों से। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से पूरी शिक्षा प्रणाली को बदलने का अभूतपूर्व कार्य चल रहा है।