{"_id":"62dfce177076560afc00696a","slug":"jk-government-cbi-will-investigate-the-disturbances-in-government-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके सरकार: सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी हुई तो सीबीआई से कराएंगे जांच, योग्यता ही एकमात्र मानदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके सरकार: सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी हुई तो सीबीआई से कराएंगे जांच, योग्यता ही एकमात्र मानदंड
Tue, 26 Jul 2022 04:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:51 PM IST
सार
मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सीबीआई से गड़बड़ियों की जांच कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी। किसी भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिली तो उसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गड़बड़ी मिलने पर सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वित्त लेखा सहायक भर्ती परीक्षा की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर में डिजिटल जम्मू-कश्मीर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सीबीआई से गड़बड़ियों की जांच कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्हें ऐसी सजा मिलेगी कि वे जिंदगी भर याद रखेंगे। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में एक भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियां बिक्री के लिए नहीं हैं, बल्कि योग्यता ही एकमात्र मानदंड है।
पिछले साल इतिहास में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गईं
मुख्य सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों को लेकर गलत धारणा है कि यहां मौके नहीं हैं। लेकिन आपको यह बताना चाहूंगा कि पिछले साल जितनी सरकारी नौकरियां दी गईं वह जम्मू-कश्मीर के इतिहास में सबसे अधिक थीं। यहां सरकारी नौकरियां तो हैं, लेकिन यह बाजार में बिक्री के लिए नहीं हैं।