{"_id":"668650d889ada1cc520fe564","slug":"jk-election-assembly-elections-discussed-in-national-conference-working-committee-meeting-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Election : नेशनल कॉन्फ्रेंस की कार्य समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा, घोषणापत्र के लिए कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Election : नेशनल कॉन्फ्रेंस की कार्य समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा, घोषणापत्र के लिए कमेटी बनी
Thu, 04 Jul 2024 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:05 PM IST
सार
केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए जम्मू से 19 सदस्य भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता नेकां अध्यक्ष डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने की। इस दौरान विधानसभा वार चर्चा हुई। पार्टी के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी की दो दिवसीय कार्यकारी समिति की बैठक बुधवार को श्रीनगर में हुई। इसमें मुख्य तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें विधानसभा चुनाव की तैयारी, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठनात्मक मजबूती शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए जम्मू से 19 सदस्य भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता नेकां अध्यक्ष डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने की। इस दौरान विधानसभा वार चर्चा हुई। पार्टी के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
पार्टी के जम्मू संभागीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि हर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। संगठनात्मक मजबूती पर पार्टी काम करेगी। वीरवार को डॉ. फारूख अब्दुल्ला मीडिया को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के साथ-साथ जम्मू संभाग में पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठकों का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
पार्टी के घोषणापत्र के लिए समिति बनाई
नेकां ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक समिति बनाई है। 45 दिनों में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथ की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें जम्मू संभाग के अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा सहित अन्य नेता शामिल हैं।