{"_id":"640dbe4b7d1ca0feb504da48","slug":"jk-dgp-dilbagh-singh-says-efforts-on-to-remove-a-few-remnants-of-terrorism-from-union-territory-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे, अब वे खेल गतिविधियों में हो रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे, अब वे खेल गतिविधियों में हो रहे शामिल
Sun, 12 Mar 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:28 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे वे आज खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज उनके हाथों में हथगोले के बजाय बल्ले और गेंद हैं और शांति का संदेश है।
विज्ञापन
Police Football Championship
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश में बचे हुए आतंकवाद के सफाये के प्र लिए चौबीसों घंटे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन को प्रदेश में मौजूदा शांति की स्थिति को पचाने में मुश्किल हो रही है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 71वीं बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
घाटी में विशेष रूप से अल्पसंख्यकों की लक्षित हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी सिंह ने कहा कि कुछ घटनाएं हुए हैं। हालांकि हिंसा में काफी हद तक कमी आई है। उन्होंने कहा, 'कुछ घटनाएं कभी-कभी होती हैं, लेकिन हम उन्हें गंभीरता से लेते हैं और जवाबी कार्रवाई की जा रही है। आतंक के अवशेषों को खत्म करने के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं और ये जारी रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पहले जो युवा ग्रेनेड से खेलते थे वे आज खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज उनके हाथों में हथगोले के बजाय बल्ले और गेंद हैं और शांति का संदेश है। मैं अपने लोगों, अपने युवाओं को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तानी एजेंसियों पर जम्मू कश्मीर में नार्कों टेरर चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमने ऐसे कई असाइनमेंट जब्त किए हैं, जिनमें नशीले पदार्थ और हथियार एक साथ आ रहे थे। यहां तक कि नकदी भी इसमें शामिल थी। इनका इस्तेमाल उग्रवाद के लिए किया जा रहा है।'
राज्य जांच एजेंसी और पुलिस की विशेष जांच इकाई द्वारा आतंकी फंडिंग में छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां और राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस तरह आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, जो अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, और डीजीपी दिलबाग सिंह ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसमें 42 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 34 पुरुष और आठ महिलाओं की टीमें हैं। कुल 1,600 खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी नौ दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं।