{"_id":"596114504f1c1b521b8b4750","slug":"jk-civic-law-amendment-bill-signed-by-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके सिविक लॉ संशोधन बिल को राज्यपाल एनएन वोहरा ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके सिविक लॉ संशोधन बिल को राज्यपाल एनएन वोहरा ने दी मंजूरी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और विधान परिषद से पारित जम्मू कश्मीर सिविक लॉ विशेष प्रावधान अधिनियम 2014 को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। विधानसभा में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने और विधान परिषद में राज्य मंत्री आसिया नक्काश ने बिल पेश किया था।
विज्ञापन
इस बिल के पारित होने से जम्मू, श्रीनगर और कटड़ा में अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाने में मदद मिल सकेगी। जम्मू, श्रीनगर और कटड़ा के मास्टर प्लान की समीक्षा का कार्य चल रहा है लेकिन किन्हीं परिस्थितियों की वजह से डेडलाइन पूरा होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सिविक लॉ विशेष प्रावधान अधिनियम 2014 का विस्तार जो कि 31 मार्च 2017 तक के लिए ही था। अब इसे 30 सितंबर 2017 तक बढ़ा दिया गया है ताकि अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के लिए तैयार की जा रही नीति को लागू किया सके।
विज्ञापन