{"_id":"63dcad904e353469586162f9","slug":"jk-cbi-probe-continues-jkssb-paper-leak-case-team-reaches-homes-of-exam-passers-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने प्रदेश भर के 37 स्थानों पर मारे छापे, वित्त विभाग की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीबीआई ने प्रदेश भर के 37 स्थानों पर मारे छापे, वित्त विभाग की भर्ती परीक्षा घोटाले में कार्रवाई
Fri, 03 Feb 2023 12:15 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:15 PM IST
सार
जेकेएसएसबी पेपर लीक मामले में शुक्रवार को सीबीआई की टीम परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के घरों तक पहुंची। टीम ने उनसे कई तरह की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त विभाग में लेखा सहायकों की भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के संबंध में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 37 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जम्मू में 30 स्थानों पर बिचौलियों और अन्य आरोपियों के परिसरों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर, राजापुरी और डोडा समेत कश्मीर में तलाशी चल रही है। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर 2022 में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया, सेक्शन ऑफिसर अंजू रैना और करनैल सिंह शामिल हैं।
करनैल सिंह उस समय बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर तैनात थे। वह जेके पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के भी आरोपी हैं। यह परीक्षा 6 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 21 अप्रैल को जारी किए गए थे।
विज्ञापन