फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Bank will now under RTI

जेके बैंक अब आरटीआई के दायरे में, सीवीसी के दिशा-निर्देश भी होंगे लागू

Sun, 16 Jun 2019 02:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
JK Bank will now under RTI
जम्मू-कश्मीर बैंक - फोटो : File Photo

जेके बैंक अब आरटीआई के दायरे में होगा। बैंक ने एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत अपने यहां आरटीआई तथा सीवीसी के दिशा-निर्देशों को लागू करने का फैसला किया है। यह निर्णय बेहतर प्रशासन तथा मजबूत जवाबदेही के लिए किया गया है। चेयरमैन परवेज अहमद को हटाए जाने के एक सप्ताह के अंदर ही यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। 

विज्ञापन


बैंक के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) राजेश कुमार छिब्बर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई पहली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में जेके आरटीआई एक्ट 2009 तथा सीवीसी गाइडलाइन को 17 जून से लागू करने का फैसला किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर इन दोनों प्रावधानों को लागू करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही एनपीए एकाउंट के प्रति किसी प्रकार की चूक को रोकने का फैसला किया गया। तय किया गया कि जान बूझकर डिफॉल्टर होने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बोर्ड ने लिए गए फैसलों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।  
विज्ञापन


बैठक में बैंक के डिजिटल विजन को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। तय किया गया कि तकनीकी ढांचा को मजबूत करते हुए कोर बैंकिंग सोल्यूशन की जगह फिनैकल 10 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही वार्निंग तथा अलर्ट जनरेशन सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में प्रमोटर डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार मेहता भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के मजबूत स्थिति में होने का हितधारकों को दिलाया भरोसा
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सभी हितधारकों को आश्वस्त किया कि बैंक मजबूत स्थिति में है तथा सुरक्षित जोन में है। पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूत करने के लिए चेक और बैलेंस सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। उम्मीद जताई गई कि बैंक तय समय में अपने सभी बिजनेस टारगेट को पूरा करेगा। बोर्ड ने बैंक प्रबंधन तथा कर्मचारियों के प्रति पूरा विश्वास जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed