{"_id":"597cd2e04f1c1bfe1d8b45f7","slug":"jitendra-singh-says-closure-of-cross-loc-trade-is-in-favor-of-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से क्रॉस एलओसी ट्रेड बंद करना राष्ट्र हित में: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से क्रॉस एलओसी ट्रेड बंद करना राष्ट्र हित में: जितेंद्र सिंह
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि क्रास एलओसी ट्रेड को बंद करना राष्ट्र हित में है। इसे बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के क्रास एलओसी ट्रेड को बंद करने के बजाय अन्य रास्ते खोले जाने संबंधी बयान पर उन्होंने एनआईए की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने जो रिपोर्ट सौंपी है, वह पूरी तरह सही है।
विज्ञापन
एनआईए को अपना काम करने देना चाहिए। किसी को भी उसके काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पुंछ-रावलाकोट बस सेवा बंद होने से आम जनता को पेश आ रही परेशानियों पर कहा कि इस संबंध में जल्द कोई ठोस कदम सामने आएगा।
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती द्वारा अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अलगाववादियों के साथ बातचीत करना या नहीं करना केंद्र के गृहमंत्री तय करेंगे।
विज्ञापन