{"_id":"690fae0dbf826aab850a755c","slug":"jhiri-fair-jammu-news-c-10-lko1027-757694-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच दिन में सवा चार लाख से अधिक \nश्रद्धालुओं ने किए बाबा जित्तो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच दिन में सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा जित्तो के दर्शन
विज्ञापन
आज छुट्टी के दिन रिकाॅर्ड भीड़ की संभावना जता रहा मेला प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। बाबा जित्तो और बुआ काैड़ी के धार्मिक स्थल झिड़ी में वार्षिक मेले में पांच दिन में सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालु दरबार में माथा टेक चुके हैं। रविवार को छुट्टी के चलते मेले में लोगों की रिकाॅर्ड भीड़ जुटने की संभावना मेला प्रशासन जता रहा है।
अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु अब वापस अपने घर लौटने लगे हैं। हालांकि जम्मू और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। चार नवंबर को मेला शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक मेला देखने वालों के क्रेज में कोई कमी नहीं आई है। जम्मूवासी रोज बाबा जित्तो के चरणों में शीश झुका रहे हैं। बाद में मेले में खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को भी मेले में लगी दुकानों और स्टाॅलों पर भीड़ रही। दिनभर जम्मू, सांबा, कठुआ, आरएस पुरा और अन्य क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए क्षमा याचना की। बाबा जित्तो और बुआ काैड़ी से उनके परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। कई श्रद्धालु देवस्थान पर जातर लेकर पहुंच रहे हैं।