फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jhajjar kotli Terrorists Attack- NIA teams explored the possible route of infiltration

झज्जर कोटली हमला: आतंकियों की घुसपैठ के संभावित रूट को एनआईए समेत दो टीमों ने खंगाला 

Wed, 24 Oct 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ/हीरानगर/सांबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ/हीरानगर/सांबा Updated Wed, 24 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
jhajjar kotli Terrorists Attack- NIA teams explored the possible route of infiltration

कश्मीर की ओर रवाना हो रहे आतंकियों के साथ झज्जर कोटली में एनकाउंटर के बाद से लगातार एनआईए आतंकियों की घुसपैठ के रूट और मिल रही मदद के नेटवर्क की छानबीन में जुटी हुई है। सांबा जिला के टपियाल से सटे बेई नाले से एनआईए की टीम और एंटी साबोटेज टीम कठुआ ने आतंकियों की घुसपैठ के संभावित रूट को खंगाला।

विज्ञापन


इस दौरान बेई नाले के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई और मेटल डिटेक्टर से इलाके की जांच की। लगभग आठ घंटे तक चले जांच अभियान के बाद एनआईए के टीम में शामिल डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी, बीएसएफ के उच्च अधिकारी, एसओजी के अधिकारी और सीआरपीएफ के अधिकारी लौट गए। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग की संभावना के चलते पुलिस और सेना की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था। ज्ञात हो कि 12 व 13 सितंबर को झज्जर कोटली में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। 
विज्ञापन


दियालाचक से सटे तरनाह नाले को भी खंगाला गया। दरअसल झज्जर कोटली आतंकी हमले के बाद ऐसा अंदेशा जताया जा रहा था कि आतंकियों ने बेई नाले से ही घुसपैठ की थी। सूत्रों के अनुसार आतंकियों को लेने के लिए बाकायदा ट्रक दियाला चक में रातभर रुका रहा। रास्ता भटक कर आतंकियों का दल बेई नाले से होता हुआ टपियाल के पास से ट्रक में सवार होकर कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। ऐसा भी सामने आया था कि इससे पहले भी ट्रक चालक आतंकियों को कई बार अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे हाइवे से कश्मीर तक पहुंचा चुका था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तारबंदी नहीं कटी तो क्या सुरंग से आए थे आतंकी? 

सूत्रों के अनुसार अंतराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की बात सामने आ रही है। बीएसएफ सिरे से ही अंतराष्ट्रीय सीमा से होने वाली घुसपैठ को नकारती रही है। न ही तारबंदी को नुकसान हुआ है और न ही कोई और जरिया सामने आया है, जिससे आतंकियों ने घुसपैठ की हो। ऐसे में यदि तारबंदी नहीं कटी तो सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह और भी गंभीर मामला हो सकता है।

जिस तरह से ट्रक चालक रूटीन में आतंकियों को कश्मीर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करता रहा है उससे साफ है कि आतंकी किसी सेफ रूट का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में अंतराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग की संभावना को शून्य करना भी जरूरी है। सोमवार को भी अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में इसी वजह से सर्च आपरेशन चलाए जाने की सूचना है।

आंतकी घुसपैठ को लेकर इनपुट जारी होने के बाद जिला पुलिस सेना के साथ मिलकर अंतराष्ट्रीय सीमा के सभी इलाकों को खंगालने में जुटी है। झज्जर कोटली मामले के बाद से पुलिस ने समीक्षा कर सुरक्षा घेरे को और भी मजूबत किया है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जिलाभर में हाइवे से लेकर बार्डर से सटे इलाकों में कड़ी नाकेबंदी भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed