फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JEE Advanced News in Jammu

Jammu News: आईआईटी मुंबई जाना था, इसलिए एनआईटी छोड़ दिया

Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced News in Jammu
जम्मू। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल करने वाले गुरजोत ने आईआईटी मुंबई में पढ़ने का सपना पूरा करने के लिए पांच महीने में ही एनआईटी, इलाहाबाद को विदा कह दिया। उन्होंने पिछले वर्ष भी यह परीक्षा दी थी, लेकिन रैंक काफी नीचे रहने के कारण उन्हें मनचाहे संस्थान में दाखिला नहीं मिल सकता था।
विज्ञापन

जम्मू में रह रहे गुरजोत पुंछ के मूलवासी हैं। पुंछ का उनका इलाका एसटी घोषित होने के बाद फिर से रैंक अपग्रेड करने की सोचने लगे थे। आखिरकार उन्होंने अपनी इस सोच को अमली जामा पहनाया और जम्मू लौटकर फिर से मेहनत में जुट गए। जेईई एडवांस्ड का नतीजा सोमवार को घोषित होने पर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। गुरजोत की कामयाबी से उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गुरजोत के पिता रंधीर सिंह रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। गुरजोत जम्मू स्थित पढ़ोजी कोचिंग सेंटर के क्लासरूम कोर्स के छात्र थे। सेंटर हेड देवकरन सिंह ने भी उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य ने 224वीं, वृद्धि ने 276वीं रैंक हासिल की
जेईई एडवांस्ड में जम्मू के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। लक्ष्य कपाही को 224वीं और वृद्धि को 276वीं रैंक मिली है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में तानिश धराई ने 399वीं और अवनीश दत्ता ने 594वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed