{"_id":"6431c8edabf900ca0105f397","slug":"jay-bharat-satyagraha-rspura-news-c-10-1-87748-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या: विकार रसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या: विकार रसूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र सुचेतगढ़ के गांव चकरोई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मास्टर अजायब सिंह मौटन के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, कार्यकारी प्रधान रमन भल्ला, पार्टी के ग्रामीण जिला प्रधान हरि सिंह चिब, आदि मौजूद थे। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार जिस प्रकार हथकंडे अपना रही है, उससे लोकतंत्र खतरे में है। पार्टी के सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद की पार्टी भाजपा की बी टीम बनने पर उनके साथ खड़ी है। लेकिन, देश के लोग अब उनकी बातों में आने वाले नहीं। जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद जिन किसानों को जमीन आवंटित की गई थी, उसे अब स्टेट लैंड कहकर वापस लिया जा रहा है। कई गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार उसी जमीन पर आवास बनाकर जीवन-यापन करने के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चला रहे थे। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे फैसले को रद्द किया जाएगा, जो जनविरोधी हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल गांधी ने देश जोड़ो यात्रा में देश को एकजुट करने का काम किया। हताश भाजपा के नेताओं ने एक सोची समझी योजना के अंतर्गत राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता को ही रद्द करवा दिया। उन्होंने अदाणी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा कि सरकार अदाणी जैसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। आखिर अदाणी के साथ क्या रिश्ता है, जिसके लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा, पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भूषण, जितेंद्र भगत, गुरमीत सिंह बाजवा, आदि ने कहा कि जो लोग देश को लूट कर बाहर चले गए हैं, उन्हें आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जबकि, जो लोग सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं, उन पर एजेंसियों के माध्यम से दबाव डाला जा रहा है।