{"_id":"5e581f2a8ebc3ef3f02658cc","slug":"jawan-martyr-in-avalance-in-gurez-sector-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आकर जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आकर जवान शहीद
Fri, 28 Feb 2020 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा/ अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा/ अनंतनाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हिमस्खलन की चपेट में आकर गहरी खाई में गिरने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। 19 डोगरा रेजीमेंट का यह जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि सिपाही करनैल सिंह (22) गुरेज सेक्टर में जाफरान पोस्ट पर तैनात थे। 26 फरवरी को आए हिमस्खलन के कारण वह गहरी खाई में गिर गए। उन्हें वहां से निकाल कर श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वीरवार को बादामी बाग छावनी में लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। करनैल सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, अनंतनाग जिले में तीन राष्ट्रीय राइफल के एक जवान की अचानक अचेत होने के बाद मौत हो गई। वह अशमुकाम इलाके में तैनात था। उसकी शिनाख्त सिपाही सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था।