{"_id":"62d2a8cb9c6af47a3f789c1e","slug":"jawan-committed-suicide-by-firing-on-his-colleagues-itbp-personnel-were-posted-on-amarnath-yatra-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उधमपुर में गोली चलाने वाले भूपेंद्र की मौके पर मौत, तीनों घायल सैनिक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उधमपुर में गोली चलाने वाले भूपेंद्र की मौके पर मौत, तीनों घायल सैनिक अस्पताल में भर्ती
Sun, 17 Jul 2022 12:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:35 AM IST
सार
इसमें तीन जवान घायल हो गए, जबकि साथियों पर फायरिंग करने वाले भूपेंद्र सिंह निवासी चमोली उत्तराखंड की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर उधमपुर में तैनात आईटीबीपी के जवानों में किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद एक जवान ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन जवान घायल हो गए, जबकि साथियों पर फायरिंग करने वाले भूपेंद्र सिंह निवासी चमोली उत्तराखंड की मौके पर ही मौत हो गई। भूपेंद्र को गोली कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना देविका घाट कम्युनिटी सेंटर में दोपहर 3:30 बजे की है।
विज्ञापन
फायरिंग में दले राम, अखलाल मलिक और गोरे रजनीकांत घायल हुए हैं, जिन्हें उत्तरी कमान के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं। आईटीबीपी ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। एक दिन पहले पुंछ जिले में भी सेना के एक जवान ने एक साथी को मौत के घाट उतारने और दो अन्य को घायल करने के बाद खुद को गोली मार जान दे दी थी।
विज्ञापन
आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उधमपुर में तैनात कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने सर्विस राइफल इंसास से सबसे पहले हेड कांस्टेबल को गोली मारी, उसके बाद दो और कांस्टेबलों को निशाना बनाया। इसी दौरान भूपेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। आईटीबीपी अधिकारियों के अनुसार पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
यह जांच की जा रही है कि भूपेंद्र ने खुद को गोली मारी या अन्य साथियों की जवाबी फायरिंग में वह चपेट में आया या फिर उसी की फायरिंग से दुर्घटनावश उसे गोली लग गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुछ जवानों में कहासुनी हुई थी। एएसपी अनवर उल हक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी जवान की सर्विस राइफल कब्जे में ले ली है। प्रारंभिक जांच के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने 15 के करीब गोलियां दागीं।
देविका घाट में फायरिंग से एक जवान की मौत हुई। तीन जवान घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर मौजूद जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से जवान ने साथियों पर गोलियां चलाई हैं।
- डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर