फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   janta darbar in akhnoor

Jammu News: डीडीसी ने जनता दरबार में समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को हल करने के निर्देश

विज्ञापन
janta darbar in akhnoor
अखनूर। भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र छबं के ब्लॉक मैरा मांदरेया की पंचायत मैरा मांदरेया, नरडी, बडूई कांडी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाया और जन समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में चार पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं से सुरेश शर्मा को अवगत करवाया। सुरेश शर्मा ने सभी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को उनका तुरंत समाधान करने को कहा। हालांकि कुछ समस्याओं का मौके पर भी समाधान किया गया।
विज्ञापन




सुरेश शर्मा ने कहा कि ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत पंचायत बडुई में एक, पंचायत मैरा मांदरेया में दो नए ट्यूबवेलों का निर्माण किया जाएगा। पंचायत नरडी में एक ट्यूबवेल पर काम चल रहा है। आने वाले दिनों में एक और ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। पुरानी पाइपों को बदला जा रहा है और जिन घरों में नल नहीं है वहां पर नल लगाए जाएंगे। हर गांव मोहल्ले को पक्की सड़क के साथ जोड़ने का प्रयास जारी है। सभी पंचायतों के अंदर निरंतर पक्की सड़कें बनाने का काम जारी है। आगामी दिनों में कई और नई सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा। जिन गांवों में लो वोल्टेज की समस्या थी वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और कुछ में आने वाले दिनों में लगाए जाएंगे। जनता दरबार में खंड विकास अधिकारी ताहिर हाफिज, तहसीलदार अफसा आफरीन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. तस्लीम ख़ान, सहायक कार्यकारी अभियंता विद्युत विभाग शंकर सिंह मन्हास, लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार, कृषि विस्तार अधिकार योगेश मेहता, पूर्व सरपंच त्रिलोचन दत्त, मिल्खी राम, मास्टर चंचल सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed