फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu,education, central univerisity

Jammu News: वार्षिक स्पोर्ट्स मीट अन्नत के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
jammu,education, central univerisity
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में हुआ सम्मान समारोह, मुख्य सचिव ने वितरित किए पदक
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 600 खिलाड़ियों व 100 संकाय सदस्यों ने लिया था भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य सचिव अटल डुल्लू मुख्य अतिथि थे। इस दाैरान उन्होंने केंद्रीय विवि जम्मू में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट अन्नत-खेल 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया।
समारोह में मुख्य सचिव ने 51 स्वर्ण, 50 रजत और 30 कांस्य पदक खिलाड़ियों को दिए। चैंपियनशिप में 600 खिलाड़ियों व 100 संकाय सदस्यों ने भाग लिया था। विवि कैंपस में 19 खेलों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरने की सराहना की। खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, नैतिक रूप से ईमानदार और राष्ट्र के लिए एक महान संपत्ति बनाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। इस माैके पर डीसी सांबा राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed