फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, yog and health camp, school

Jammu News: स्कूली बच्चों को सिखाया योग, बताए लाभ

विज्ञापन
jammu, yog and health camp, school
दीवान बदरीनाथ विद्या मंदिर मुबारक मंडी में लगाया गया योग एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दीवान बदरीनाथ विद्या मंदिर मुबारक मंडी (जम्मू) में बुधवार को अमर उजाला ने आयुष निदेशालय जम्मू के सहयोग से योग एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों को विभिन्न आसन सिखाने के साथ ही लाभ के प्रति भी जागरूक किया गया।
आयुष निदेशक नुजुहत बशीर शाह और जिला आयुष अधिकारी डॉ. वंदना डोगरा की देखरेख में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डॉ. हिमानी भुट्याल, चिकित्सा अधिकारी और मास्टर योग प्रशिक्षक ने बच्चों को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा योग से शारीरिक फिटनेस और लचीलापन बढ़ता है। मानसिक स्पष्टता और फोकस में सुधार होता है।
विज्ञापन

योग तनाव कम करने और आराम करने में मदद करता है। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है और वजन प्रबंधन में भी सहायक होता है। इस दौरान उन्होंने कोविड के फिर से बढ़ते मामले और उसे बचाव के बारे में बताया। बच्चों को बेहतर दिनचर्या अपनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में योग प्रशिक्षक शीतल खजूरिया, प्रिया जम्वाल, ज्योति बाली ने भी बच्चों को आसन करवाए। दीवान बदरीनाथ विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया सिंह, हैडमास्टर सुना सयाल के अलाव विशाली जम्वाल, महक शर्मा, ऋषिभा जैन, शीतल खजूरिया, रिया जम्वाल, ज्योति बाली और वंदन ने सहयोग दिया। इस दौरान बच्चों और संकाय सदस्यों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed