जम्मू: 7 माह की बच्ची को पीटते हुए महिला का वीडियो वायरल, मां गिरफ्तार
बाड़ी ब्राह्मणा में एक महिला का नवजात बच्ची को पीटने का वीडिया वायरल हुआ है। महिला के खिलाफ पुरमंडल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी ब्राह्मणा की पंचायत डगोर निवासी एक महिला का नवजात बच्ची (7 माह) को बुरी तरह से पीटने का वीडिया वायरल हुआ है। बच्ची की पिटाई भी इस तरह से की गई है कि उसकी जान भी जा सकती है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। जैसे ही यह वीडियो पंचायत डगौर के पंच कुलदीप सिंह ने देखा तो तुरंत सरपंच को यह बात बताई कि यह महिला उनके वार्ड में रहने वाली है।
पंचायत डगौर के सरपंच मुख्त्यार सिंह के साथ उस महिला के खिलाफ पुरमंडल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत महिला को उसके घर से दबोच लिया और थाने में ले गई। बच्ची को पीटते हुए महिला की पहचान प्रीति शर्मा के रूप में हुई है। जो मूलरूप से बसोहली की रहने वाली है। उसकी दूसरी शादी पंचायत डगौर के गांव बरी कमिला में हुई। उसका पति विजयपुर में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। घर के सभी सदस्य अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने जब सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह वीडियो एक माह पहले का है। तब वह जम्मू के बाहरी क्षेत्र में रहती थी।
एसडीपीओ शिवाली कोतवाल ने आदेश जारी किया कि महिला को उनके समक्ष पेश किया जाए और साथ में सरपंच को भी आने के लिए कहा। देर शाम तक महिला को एसडीपीओ समक्ष पेश करने की पूरी प्रक्रिया की जा रही है।
वीडियो में वायरल महिला को ट्रेस कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। -शिवाली कोतवाल, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा।
जैसे ही इस वीडियो के बारे में पता चला और देखा तो तुरंत पंच के साथ थाने में उक्त महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उस महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। -मुख्त्यार सिंह, सरपंच, पंचायत डगौर।