{"_id":"5bdf9777bdec22697578945f","slug":"jammu-will-become-capital-of-state-for-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आज से खुलेगा सरकार का दरबार, 6 महीने तक रहेगी रियासत की राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आज से खुलेगा सरकार का दरबार, 6 महीने तक रहेगी रियासत की राजधानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
governor satyapal malik
- फोटो : अमर उजाला
शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को सरकार का दरबार खुल जाएगा। नागरिक सचिवालय, राजभवन समेत पुलिस मुख्यालय, हाईकोर्ट, आयोगों के कार्यालय भी यहां खुल जाएंगे। दरबार मूव की परंपरा के तहत छह महीने के लिए जम्मू ही रियासत की राजधानी रहेगी।
विज्ञापन
रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के चलते नागरिक सचिवालय में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल सचिवालय की विभिन्न सेक्शनों का दौरा कर अधिकारियों व मुलाजिमों के लिए उपलब्ध करवाई गईं सुविधाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
जम्मू में सरकार के दरबार के चलते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया हैं। नागरिक सचिवालय व प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे आदि से भी नजर रखी जा रही है। नागरिक सचिवालय के आसपास धरना प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस ने रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते नजर आ रहे हैं। जम्मू आधारिक कर्मचारी व अधिकारी तो पहले ही जम्मू पहुंच चुके थे। वहीं, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के बंद होने के चलते कश्मीर आधारित कई कर्मचारी व अधिकारी रविवार तक जम्मू नहीं पहुंच पाएं थे।