फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Village defence guard dead body with bullet injury found in Doda

जम्मू कश्मीर: डोडा में ग्राम रक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

Fri, 05 Jan 2024 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 05:44 PM IST
सार

डोडा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) सदस्य की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडीजी गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
jammu: Village defence guard dead body with bullet injury found in Doda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) सदस्य की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडीजी गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डोडा जिले के गंडोह तहसील के खरंगल गांव के बलवंत सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह ग्राम रक्षा गार्ड के सदस्य थे। उनके शरीर पर गोली लगी थी और उनकी राइफल उनके पास ही पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed