फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, vallentine week

Jammu News: वैलेंटाइन डे आज, होटलों में कैंडल लाइट डिनर की तैयारी

विज्ञापन
jammu, vallentine week
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वैलेंटाइन डे के लिए शहर के होटलों में खास तैयारियां की गई हैं। लगभग सभी प्रमुख होटलों में विशेष कैंडल लाइट डिनर की तैयारियां की गई हैं। अलग-अलग थीम पर आयोजित की गई इन डिनर पार्टियों के लिए संगीत की भी खास व्यवस्था की गई है। दूसरे राज्यों से बैंड बुलाए गए हैं।
वैलेंटाइन डे से पहले शहर के बाजरों में भी खासी रौनक रही। युवाओं और प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन डे के लिए तोहफों की जमकर खरीददारी की। इस दौरान युवाओं को आकर्षित करने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाया और खास ऑफर भी रखे। शहर के गांधीनगर, परेड और पक्का डंगा बाजार में देर शाम तक वैलेंटाइन डे के लिए खरीददारी करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर के परेड चौक पर तोहफों की दुकान चलाने वाले संजय कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में हर साल सबसे ज्यादा खरीददारी वैलेंटाइन डे के लिए ही होती है। इस साल भी बाकी दिनों की अपेक्षा वैलेंटाइन डे के लिए जमकर खरीददारी हो रही है। प्रेमी जोड़े फूल, चॉकलेट और टेडी बियर के साथ दूसरी तरह के तोहफे भो खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने आगे बताया कि पिछले कुछ सालों से लोग वैलेंटाइन पर फूल और चॉकलेट के अलावा दूसरी दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजें भी खरीद रहे हैं। युवकों के लिए बेल्ट, पर्स, टाई और परफ्यूम की डिमांड सबसे ज्यादा है। वहीं महिलाओं के लिए आर्टिफिसियल ज्वेलरी की मांग सबसे ज्यादा है।
संजय ने आगे बताया कि वैसे तो वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़े और युवक-युवतियां ही एक दूसरे को तोहफे देते हैं। हाल-फिलहाल के सालों में लोग अपने माता-पिता और शिक्षकों को भी तोहफे देते हैं। यह ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

इसके अलावा वैलेंटाइन डे के लिए केक के भी खूब ऑर्डर आए हैं। बाहु प्लाजा में बेकरी का कारोबार करने वाले संजय नेहरा ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर हर साल केक की खपत बढ़ती ही है। लिहाजा इस साल भी जमकर ऑर्डर आए हैं।
लोग खास आर्डर देके केक बुक कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे की वजह से लोग दिल के आकार के केक ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed