{"_id":"962a2a42c2a70082dc67187f2f479c2b","slug":"jammu-universitys-convocation-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू का 14वां दीक्षांत आज, राष्ट्रपति देंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू का 14वां दीक्षांत आज, राष्ट्रपति देंगे मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Sep 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय का चौदहवां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थी राष्ट्रपति से मेडल और डिग्री पाकर गौरवान्वित होंगे। समारोह के लिए जम्मू विश्वविद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार को दिन भर पुलिस, सीआरपीएफ, जेकेएपी एवं ट्रैफिक पुलिस के दस्ते परिसर तथा आसपास विशेष रूप से निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होंगे, वहीं विशेष रूप से राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर उपस्थित रहेंगे। विवि के वर्ष-2013 के 132 उत्तीर्ण मेधावी समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे, जिनमें पीएचडी उपाधि धारक तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मिलित रहेंगे।
विज्ञापन
रविवार को एसएसपी सिक्योरिटी ने कई बार विश्वविद्यालय परिसर तथा जनरल जोरावर सिंह सभागार का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि बाग-ए-बाहु मार्ग स्थित विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार से मुख्य अतिथि राष्ट्रपति का प्रवेश होगा, जहां से होकर वह दीक्षांत समारोह स्थल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन