फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University to promote skill development, research in education

Jammu News: स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा में शोध को बढ़ावा देगा जम्मू विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Jammu University to promote skill development, research in education
जम्मू विश्वविद्यालय का आईटीसी के साथ हुआ एमओयू। स्रोत : विश्वविद्यालय
-जम्मू विश्वविद्यालय का आईटीसी के साथ एमओयू
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का सोमवार को चेन्नई स्थित आईसीटी एकेडमी के साथ एमओयू हुआ। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री ट्रेनिंग और एजुकेशन रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। एमओयू पर आईसीटी एकेडमी के सीईओ वी. श्रीकांत और जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
विश्वविद्यालय की ओर से आईटी सक्षम सेवा एवं प्रबंधन केंद्र (सीआईटीईएस) और नवाचार एवं उद्यमिता विकास केंद्र (एसआईईडीसी) नोडल कार्यालय के रूप में कार्य करेंगे। अपनी वर्चुअल उपस्थिति दे रहे प्रदेश के युवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने इनोवेशन के लिए इस तरह की साझेदारियों पर जोर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि इसके जरिए विश्वविद्यालय अपनी योजनाओं को मूर्त रूप पहनाएगा। मौके पर प्रो. नीलू रोहमेत्रा, प्रो. जे.पी. सिंह जूरेल, प्रो. नरेश पाधा, प्रो. विभाकर मनसोत्रा, प्रो. अलका शर्मा, प्रो. राहुल गुप्ता, प्रो. अरविंद जसरोटिया,प्रो. केएस चरक, प्रो. गरिमा गुप्ता, प्रो. शालू सहगल, प्रो. सुशील शर्मा, डॉ. गुनीत सिंह सूदन, प्रो. गिन्नी डोगरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed