{"_id":"65a9adcb62675bf3aa04f284","slug":"jammu-university-office-order-jammu-news-c-10-jmu1037-285485-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में कर्मियों ने सैर सपाटा किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में कर्मियों ने सैर सपाटा किया तो होगी कार्रवाई
Fri, 19 Jan 2024 05:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:34 PM IST
सार
विवि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई सेक्शनों, विभागों, होस्टल, निदेशालय और अन्य केंद्रों में काम करने वाले कर्मी ड्यूटी के वक्त विवि परिसर या फिर कहीं अन्य जगहों पर टहलते रहते हैं।
विज्ञापन
jammu university
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर कर्मचारी ड्यूटी के वक्त सैर सपाटा करते रहते हैं। बिना किसी को बताए कार्यालय से बाहर चले जाते हैं। विवि प्रशासन के संज्ञान में मामला आया है। साथ ही कई शिकायतें भी पहुंची हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब हर एक कर्मचारी की ड्यूटी के वक्त मूवमेंट रजिस्टर पर दर्ज होगी। उसे अफसर की अनुमति लेकर ही कार्यालय छोड़ना होगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों कई कर्मियों को ड्यूटी से गैरहाजिर पाया गया है जो डयूटी पर आकर बाहर घूमते नजर आए। कर्मी हाजिरी तो लगाते हैं, लेकिन कार्यालयों में बैठते नहीं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई सेक्शनों, विभागों, होस्टल, निदेशालय और अन्य केंद्रों में काम करने वाले कर्मी ड्यूटी के वक्त विवि परिसर या फिर कहीं अन्य जगहों पर टहलते रहते हैं। इसकी वजह से कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लिहाजा अब हर एक एचओडी, रेक्टर, निदेशक के कार्यालय में रजिस्टर होगा। यहां पर इन कर्मियों की हर एक मूवमेंट रिकॉर्ड होगी।
विज्ञापन
कर्मियों को कार्यालय छोड़ने से पहले एचओडी की अनुमति लेनी होगी। यदि कोई बिना अनुमति के बाहर गया तो उसके खिलाफ सर्विस रूल के तहत एक्शन लिया जाएगा। जम्मू विवि के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने इसे लेकर सभी एचओडी और अन्य अफसरों को नोटिस जारी किया है। इस पर तत्काल प्रभाव से अमल करने के लिए कहा है।