फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, display your talent

Jammu News: जेयू में डिस्पले योर टैलेंट का आगाज, 29 नवंबर तक चलेंगी 27 प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
jammu university, display your talent
डिस्पले योर टैलेंट का उद्घाटन करते कुलपति प्रोफेसर उमेश राय: स्रोत जम्मू विवि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में वीरवार को डिस्प्ले योर टैलेंट का आगाज हो गया। स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का कुलपति उमेश राय ने उद्घाटन किया। जम्मू संभाग के 50 से अधिक डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों के छात्र 27 विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें संगीत, नृत्य, साहित्यिक, ललित कला और नाटकीय गतिविधियां शामिल हैं।
कुलपति मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा अंजू भसीन डीन अकादमिक मामले, मीना शर्मा डीन प्लानिंग, राजीव रतन शर्मा निदेशक सीडीसी, पंकज श्रीवास्तव निदेशक डीडीओएल और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को आंतरिक प्रतिभा को समझने में सक्षम बनाते हैं। ऐसी गतिविधियां सह-पाठयक्रम या पाठ्येतर नहीं हैं, बल्कि पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके लिए क्रेडिट प्वाइंट होने चाहिए जिसके लिए ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, प्रोफेसर अंजू भसीन ने कहा कि विश्वविद्यालय समुदाय को एक सहयोगी उद्यम में एकजुट करना है जो रचनात्मकता, प्रतिभा और नवीन कौशल का सम्मान करता है। उन्होंने सीखने और अभिव्यक्ति के बीच अविभाज्य संबंध स्थापित करने के दर्शन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रोफेसर प्रकाश अनथल, कैंपस सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका चड्ढा और सारिका मन्हास सह-अध्यक्ष कैंपस सांस्कृतिक समिति ने भी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। प्रोफेसर कुलदीप रैना, प्रोफेसर हरविंदर सिंह और गायक सोनाली डोगरा जज के रूप में मौजूद रहे।

...जब कुलपति ने कसा तंज
कुलपति उमेश राय ने स्टूडेंट वेलफेयर विभाग से डिस्पले योर टैलेंट के तहत जोनल स्तर पर आयोजन करने को कहा। हालांकि तंज कसते हुए कहा कि यह आदेश उन्होंने एक साल पहले दिया था जिस पर एक फीसदी काम भी नहीं किया गया। उम्मीद थी कि इस वर्ष से ही ऐसा हो। फिर भी अनुरोध है कि प्राथमिकता से आदेश पर अमल किया जाए।


कलकत्तेयां चलिए आई कालका से उधमपुर महिला कॉलेज ने मारी बाजी

अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। डिस्पले योर टैलेंट की पहली प्रतिस्पर्धा में उधमपुर महिला कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मार ली है। समूह गीत की श्रेणी में छात्राओं ने दिवंगत डोगरी गायक सुरेंद्र मन्हास की मां कालका की भेंट गाकर पहला स्थान हासिल किया। छात्राओं ने कलकत्तेयां चलिए आई कालका रक्ते दी दरयाई, बिच बावे बाहु लोचन राजा आनदी कालका माई गीत गाया। इसके अलावा देशभक्ति पर भरी प्रस्तुति दी। वहीं, दूसरा स्थान महिला कॉलेज परेड जम्मू और तीसरा म्यूजिक एंड फाइन आर्ट संस्थान जम्मू की विद्यार्थियों ने हासिल किया। इससे पहले अलग -अलग कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। समूह गीत श्रेणी में डोगरी गीतों को सबसे अधिक गाया गया। खंठ मीठे लोक डागरे, लोका कड़ा चुक गोरिए, पल्ला सपाईया डोगरा आदि गानों के जरिए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed