{"_id":"6334b73c47fcc87e2f357ee6","slug":"jammu-univerciti-jammu-city-news-jmu26905291","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU Suicide Case: दस दिनों में मांगें नहीं हुईं पूरी तो बनाएंगे आगे की रणनीति- जम्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU Suicide Case: दस दिनों में मांगें नहीं हुईं पूरी तो बनाएंगे आगे की रणनीति- जम्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ
Thu, 29 Sep 2022 01:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:57 PM IST
सार
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि काला बिल्ला लगाकर शिक्षक कक्षाओं में जा रहे हैं। छात्रों के नुकसान को देखते हुए शिक्षकों ने कक्षाओं में जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की आत्महत्या के 21 दिन बाद बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में कक्षाएं शुरू हुईं। इस दौरान काला बिल्ला लगाकर शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए पहुंचे। कक्षाएं शुरू होने से विश्वविद्यालय परिसर में भी दिनभर रौनक बनी रही। उधर, शिक्षकों का कहना है कि वह लगातार दस दिनों तक काला बिल्ला लगाकर ही कक्षाओं में जाएंगे। इन दस दिनों में अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगे की रणनीति बनाएंगे।
छात्र सुरेंद्र, मनीश, मंजू देवी और किरण राजपूत ने कहा कि कई दिनों बाद कक्षाएं शुरू होने पर पढ़ाई को लेकर चिंता दूर हुई है। छात्रों का यह भी कहना था कि शिक्षकों की मांग पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। विद्यार्थियों के नुकसान को देखते हुए ही शिक्षकों ने कक्षाओं में आना शुरू किया है। छात्र सुनील, जितेंद्र ने कहा कि उनकी पीएचडी प्रवेश परीक्षा है। इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा पहले 18 फिर 22 सितंबर को होनी थी। उम्मीद है जल्द प्रवेश परीक्षा होगी।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि काला बिल्ला लगाकर शिक्षक कक्षाओं में जा रहे हैं। छात्रों के नुकसान को देखते हुए शिक्षकों ने कक्षाओं में जाने का फैसला किया है। हालांकि डॉ. चंद्रशेखर के परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सभी शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रशेखर की पत्नी को नौकरी देने के लिए विवि प्रशासन से लगाई गुहार
प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर की पत्नी को नौकरी देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई गई है। इसके लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा सभी शिक्षकों ने डॉ. चंद्रशेखर के परिवार के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है।
प्रो. पंकज ने कहा कि शिक्षक संघ पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग कर रहा है। लेकिन सीबीआई जांच और अन्य जिम्मेदार पदों पर तैनात लोगों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए शिक्षक संघ पढ़ाई शोध कार्य के अलावा प्रशासनिक कार्यों में शामिल नहीं होगा।