{"_id":"6697768b0fe5f8823f010531","slug":"jammu-two-suspects-seen-in-dhanka-area-of-naushera-rajouri-search-operation-conducted-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू : नौशेरा के बाद सुरनकोट में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू : नौशेरा के बाद सुरनकोट में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Wed, 17 Jul 2024 01:15 PM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: गुलशन कुमार
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:15 PM IST
सार
पुंछ में बुधवार तड़के संदिग्ध देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को राजोरी के नौशेरा की पंचायन धनका में दो संदिग्ध देखे गए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बुधवार तड़के संदिग्ध देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को राजोरी के नौशेरा की पंचायन धनका में दो संदिग्ध देखे गए। डोडा समेत जम्मू संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में आंतकियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव धनका में सुरेंद्र सिंह निवासी लंगर दुकान खोलने लगा तो सामने हथियारों से लेस दो संदिग्ध प्राकृतिक चश्मा (बावली) पर पानी पी रहे थे।सुरेंद्र सिंह की नजर संदिग्ध पर पड़ी तो वह जान बचाते हुए वहां से निकल गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने गांव के पूर्व सरपंच को इसकी जानकारी दी। सरपंच ने तुरंत पुलिस व सेना को संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने धनका व आसपास के क्षेत्र लंगर, लोअर नोनियाल, मानपुर, बरेरी में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान टीमों ने वन्य क्षेत्रों को खंगाला, एसएसपी राजोरी रनदीप कुमार मौके पर पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा। वही गांव के स्थानीय बीडीसी सदस्यों का भी सर्च अभियान के दौरान सहयोग रहा। इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लग पाया, संदिग्ध देखे जाने की सूचना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।