{"_id":"640624957acea2936e03a1f3","slug":"jammu-truck-crushed-old-man-in-chhanni-vegetable-seller-died-due-to-vehicle-in-narwal-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: छन्नी में ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, नरवाल में वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: छन्नी में ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, नरवाल में वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
Tue, 07 Mar 2023 12:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:53 AM IST
सार
दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें एक सब्जी विक्रेता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। सोमवार को छन्नी इलाके में सुंजवां सैन्य गेट के सामने पैदल चल रहे 70 वर्षीय निर्मल सिंह को एक ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एक मार्च को भगवती नगर के रहने वाले 70 वर्षीय मंगा राम को स्कूटी पर जाते समय रेलवे पुल नरवाल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जीएमसी में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन