{"_id":"5d0cf0248ebc3e404d29ff55","slug":"jammu-traffic-police-shine-board-written-do-not-use-mobile-while-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू ट्रैफिक पुलिस का साइन बोर्ड बना हास्यास्पद, लिखा-'डू नॉट यूज मोबाइल व्हाइल ड्रिंकिंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू ट्रैफिक पुलिस का साइन बोर्ड बना हास्यास्पद, लिखा-'डू नॉट यूज मोबाइल व्हाइल ड्रिंकिंग'
Fri, 21 Jun 2019 08:26 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस का बोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड, पीर की गली पर इन दिनों ट्रैफिक पुलिस रूरल जम्मू की ओर से लगाया गया एक साइन बोर्ड हास्यास्पद बना हुआ है।
दरअसल इस बोर्ड पर ‘डू नॉट यूज मोबाइल फोन व्हाइल ड्राइविंग’ दर्शाया जाना था, लेकिन इसमें 'डू नॉट यूज मोबाइल वाइन ड्रिंकिंग' दर्शा दिया गया है। ट्रैफिक रूरल जम्मू एसएसपी मोहन लाल कैथ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
मुगल रोड पर यात्रियों की सुविधा और जागरुकता के लिए कई साइन बोर्ड स्थापित हैं। इसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से उक्त साइन बोर्ड भी लगाया गया था, लेकिन उक्त साइन बोर्ड पर दर्शाया गया गलत संदेश वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार शरारती तत्वों ने ऐसी हरकत की है। मामले की जांच के लिए डीएसपी (टी) राजोरी-पुंछ मोहम्मद रफीक को जांच अधिकारी बनाया गया है। इसमें उक्त साइन बोर्ड पर गलत जानकारी दर्शाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त करके कार्रवाई करने को कहा गया है। क्षेत्र में उक्त साइन बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है।